मनियारपुर मोड़ पर वैष्णवी बाबा दुबे की वार्षिक पूजा हुआ संपन्न
23 सितंबर 2026
देवघर संवाददाता अरविन्द यादव
देवीपुर।
देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत मनियारपुर मोड़ स्थित वैष्णवी बाबा दुबे मंदिर परिसर में बुधवार को वार्षिक पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग बाबा दुबे के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं देवीपुर थाना के पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला सती पूजा संपन्न होने तक यही मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने बाबा दुबे की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी तारकेश्वर यादव एवं पंडित लखन पांडेय के द्वारा विधि-विधान से बाबा दुबे की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई|
स्थानीय लोगों के अनुसार, वैष्णवी बाबा दुबे मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों में गहरी आस्था है। मान्यता है कि सांप या बिच्छू के डंसने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को बाबा दुबे मंदिर परिसर में लाकर यहां का ‘नीर’ पिलाने से सब ठीक हो जाता है|
श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहाँ उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया|आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु बाबा दुबे के जयकारे लगाते नजर आए।