बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई बिलासपुर का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन महासमुंद लोक सभा' बिलासपुर लोकसभा एवं जांजगीर लोकसभा सामिल रहें
15 सितंबर 2026
साइंस वाणी न्यूज सारंगढ बिलाईगढ़
नरेंद्र कुर्रे ,विरेन्द्र कुमार
बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई बिलासपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 15 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बहुजन आंदोलन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. एडवोकेट एन.पी. अहिरवार साहब, केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रभारी बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. श्याम टंडन जी, प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ ने की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. दूजराम बौद्ध जी, पूर्व विधायक पामगढ़, मा. श्रीमती इंदु बंजारे जी, पूर्व विधायक पामगढ़ एवं प्रदेश महासचिव बसपा छत्तीसगढ़, मा. लालसाय खूंटे जी, पूर्व विधायक, मा. श्रीमती गौरी छोटू जांगड़े जी, नगर पंचायत अध्यक्ष पामगढ़, मा. रोहित डहरिया जी, प्रदेश महासचिव, मा. दिलहरण अनंत जी, प्रदेश महासचिव एवं मा. मनीष बक्शी जी, प्रदेश सचिव सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कु. मायावती जी के जन्मदिवस के अवसर पर आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में पार्टी संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने तथा बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग एकत्रित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और मिशन को मजबूत करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस को जोन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धापूर्वक मनाने तथा उनके विचारों एवं बहुजन आंदोलन के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जांजगीर-चांपा, बिलासपुर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिला कमेटियों, विधानसभा कमेटियों तथा सेक्टर एवं पोलिंग स्तर के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सभी साथियों ने बहुजन आंदोलन को मजबूत करने, संगठन का विस्तार करने और मिशनरी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया