वन्दे मातरम्’ के सामूहिक स्वर से गूंजा बालपुर, देशभक्ति से सराबोर हुआ सरस्वती शिशु मंदिर
वन्दे मातरम्’ के सामूहिक स्वर से गूंजा बालपुर, देशभक्ति से सराबोर हुआ सरस्वती शिशु मंदिर
विश्व कीर्तिमान बनाने की पहल में विद्यालय की सहभागिता, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ किया राष्ट्रगीत का गायन
बालपुर। सरस्वती शिशु मंदिर बालपुर में 25 सितंबर 2026 को निर्धारित समय 11 बजे ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का विशेष आयोजन किया गया। राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत नजर आया
।
कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। निर्धारित समय पर छात्र-छात्राएं अनुशासनबद्ध तरीके से एकत्र हुए और सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
आयोजन ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के माध्यम से विश्व कीर्तिमान बनाने की पहल से जुड़ा रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। विद्यालय परिवार ने आयोजन को विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया।
