-->
नारी शक्ति वंदन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़ सेवा संकल्प अभियान के तहत कांकेर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

नारी शक्ति वंदन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़ सेवा संकल्प अभियान के तहत कांकेर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर


कांकेर। जिला प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नारी शक्ति वंदन एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशल्या विष्णु देव साय, प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट बोर्ड एवं भारतीय आदिम जाति सेवक संघ रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांकेर विधायक आसाराम नेताम ने की।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता और उनके योगदान को सम्मानित करते हुए नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम नया बस स्टैंड बाजार मैदान, कांकेर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article