सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जैजैपुर में स्वास्थ्य शिविर, नागरिकों को मिलीं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं
24 सितंबर 2026
सक्ती, 24 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जैजैपुर विकासखंड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी स्क्रीनिंग, स्मार्ट कार्ड से संबंधित सेवाएं एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।
जिला पंचायत सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती कीर्तन चंद्रा ने शिविर का अवलोकन कर नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट