महिला एवं बाल विकास द्वारा गांव धौराभांठा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन सफल
महिला एवं बाल विकास द्वारा गांव धौराभांठा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन सफल
सारंगढ़ बिलाईगढ़:- महिला एवं बाल विकास द्वारा गांव धौराभांठा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव की महिला एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा जनपद सदस्य सुनीति साहू महिला मोर्चा भटगांव अंजू भागवत जनपद सदस्य महिला मोर्चा मंडल सरसीवां ग्राम पंचायत धौरभांठा सरपंच धनबाई साहू समस्त पंच जनप्रतिनिधि शिक्षक गामीण महिला पुरुष कार्यकर्ता सहायिका महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक विद्यावती बंजारे सुनीता पटेल उपस्थित हुए विद्यावती बंजारे मैडम के द्वारा विभागीय योजनाओं स्वच्छता स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दिया गया
एवं सुनिता पटेल द्वारा बाल विवाह की रोकथाम सही उम्र में विवाह पोषण के बारे में जानकारी दिया गया विभिन्न गतिविधियों आयोजित की गई कुर्सी दौड़ चित्रकला नृत्य संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गयाएवं सभी प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया है मुख्य अतिथि के द्वारा पोषण पर विस्तार से जानकारी देते हुए सभा को संबोधित किया गया,
अंत में कार्यकर्ता सहायिका मितानिन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
साइंस वाणी न्यूज़
30/9/2026
संवाददाता हीरासेन खरे

