गोपाल कृष्ण नायक के निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर, विधायक उमेश पटेल सहित सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के थे दिवंगत पत्रकार गोपाल नायक, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया।
ग्राम रक्सापाली निवासी पत्रकार गोपाल कृष्ण नायक के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में शोक की भावना व्याप्त हो गई।
दिवंगत पत्रकार गोपाल कृष्ण नायक की अंतिम यात्रा में खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल, साहू समाज के जिला अध्यक्ष एवं छाया विधायक महेश साहू, उनके परम मित्र कन्हैया पटेल, प्रद्युम्न पटेल, राकेश पटेल, लक्ष्मी पटेल, राजू नायक, बिट्टू बंजारा सहित दर्जनों पत्रकार साथी, रिश्तेदार, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे
गोपाल नायक वरिस्ट पत्रकार वे बेहद मिलनसार, सरल, सहज और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। राजनीति हो या पत्रकारिता, सामाजिक क्षेत्र हो या व्यक्तिगत संबंध—हर वर्ग के लोगों से उनके आत्मीय संबंध रहे। यही वजह रही कि उनके निधन पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल होकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने पहुंचे।
उनके आकस्मिक निधन से उनके गृह ग्राम रक्सापाली सहित खरसिया क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिचितों और शुभचिंतकों का कहना है कि गोपाल नायक का सहज व्यवहार और लोगों से आत्मीयता लंबे समय तक याद की जाएगी।
पत्रकार साथियों ने जताया गहरा दुख
पत्रकार राजेश शर्मा, नैना वैष्णव, गोपाल शर्मा, टंकेश्वर राठौर, कैलाश शर्मा, प्रहलाद बंसल, जगदीश मित्तल, विद्या चौहान, किशोर चौहान सहित क्षेत्र के पत्रकारों ने गोपाल नायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
पत्रकार साथियों ने कहा कि गोपाल नायक के निधन से पत्रकारिता जगत को गहरा आघात लगा है। उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई संभव नहीं है। पत्रकार साथियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
गोपाल कृष्ण नायक के निधन से पत्रकार जगत ने एक मिलनसार साथी खो दिया है। उनकी स्मृतियां उनके परिजनों, मित्रों, पत्रकार साथियों और परिचितों के बीच हमेशा जीवित रहेंगी।


