कलेक्टर के निर्देशन मे राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग द्वारा शेष एग्रीस्टैक पंजीयन पूर्ण करने चलाया जा रहा विशेष अभियान
02 सितंबर 2026
*पटवारी, आरआई, आरएईओ सहित राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग का मैदानी अमला गाव-गाव अभियान चलाकर मिशन मोड में करेंगे कार्य*
*एग्रीस्टैक से किसानो को योजनाओं का लाभ पहुंचाने में होगी आसानी*
सक्ती, 2 सितंबर 2026// कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले के सभी किसानो का शेष एग्रीस्टैक पंजीयन जल्द से जल्द पूर्ण करने राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग को विशेष अभियान चलाकर मिशन मोड मे कार्य किए जाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिससे जिले के सभी किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके और निर्धारित समय पर किसान अपने धान आसानी से धान उपार्जन केंद्रो में विक्रय कर सके। कलेक्टर के निर्देशन में पटवारी, आर आई, आरएईओ सहित राजस्व, कृषि और सहकारिता विभाग का मैदानी अमला गाव-गाव अभियान चलाकर एग्रीस्टैक पंजियन कार्य तेजी से पूर्ण करने का कार्य करेंगे। कलेक्टर ने जिले के किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को जमीनी स्तर पर पूरी गंभीरता और मुस्तैदी से कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है की किसानो के हित संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले में अब तक कुल 125577 किसानों का फार्मर आई-डी पंजीयन एवं कुल 506674 कृषि खसरों की एन्ट्री किया जा चुका है।
किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन संबंधित क्षेत्र के निकटतम चॉइस सेंटर/लोक सेवा केंद्र अथवा समिति के माध्यम से करा सकते हैं।
कलेक्टर ने जिले के किसानों से अपील की है कि भविष्य में कृषि एवं राजस्व विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं को एग्रीस्टैक आईडी से जोड़े जाने की संभावना को देखते हुए सभी किसान प्राथमिकता के आधार पर अपना पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
साइंस वाणी न्यूज़ शक्ति से संवाददाता अशोक जयसवाल की रिपोर्ट