मोहनपुर थाना परिसर में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना
17 सितंबर 2026
देवघर संवाददाता
अरविन्द यादव
देवघर जिले के मोहनपुर थाना परिसर में विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा के नेतृत्व में थाना परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। इस दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे और भगवान विश्वकर्मा से सुख-शांति, समृद्धि एवं कार्यों में सफलता की कामना की।
पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे थाना परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।