सुपली गांव के मेन रोड पर गिरा पेड़, राहगीरों को हो रही परेशानी
26 सितंबर 2026
संवाददाता - सूर्य बरेट . नोहर सारथी
जांजगीर। जांजगीर के आगे सुपली गांव के मेन रोड यानी मुख्य मार्ग पर एक पेड़ गिर जाने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरा होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रास्ता पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर मौजूद स्थिति के अनुसार पेड़ सड़क पर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में किसी दुर्घटना की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क पर गिरे पेड़ को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सके और राहगीरों को राहत मिल सके