जैतपुर ब्लॉक के दर्जनों गांवों में 2 दिन से बिजली गुल, जिम्मेदार नहीं दे रहे जवाब
26 सितंबर 2026
बीते दो दिनों से जैतपुर ब्लॉक के करीब एक दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। लगातार बिजली न आने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रभावित गांवों में जैतपुर, ठुरट, अमनपुरा, सारंगपुरा, पचारा, छितरवारा, भुजपुरा, कुडई, गुढ़ा, हसला, बसरिया और बिहार शामिल हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क करने पर भी समस्या के समाधान को लेकर कोई उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है। दो दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने के बावजूद विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
कमलेश सोनी
प्रभारी विकास खंड जैतपुर