-->
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षणनवीन निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

कलेक्टर रोहित व्यास ने जिपं अध्यक्ष सालिक साय के साथ विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षणनवीन निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश



संवाददाता - संतोष कुमार चौहान 
साइंस वाडी न्यूज़ कांसाबेल 

कांसाबेल। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय द्वारा क्षेत्र में विकास कार्यों का लगातार जायजा लिया जा रहा है। इसी क्रम में कांसाबेल विकासखंड के दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कलेक्टर रोहित व्यास के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
इस दौरान तुरकेश्वर धाम, मुड़ाटोली तालाब एवं मुक्तिधाम सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर वहां की आवश्यकताओं और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में आवश्यक नवीन निर्माण कार्यों की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कलेक्टर रोहित व्यास ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों के लिए स्थल की आवश्यकता एवं उपयोगिता के आधार पर प्राक्कलन तैयार किया जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जशपुर सुनील गुप्ता, तहसीलदार आस्था चंद्राकर, जनपद सीईओ संदीप मरावी, एसडीओ प्रदीप साहू, उप अभियंता अनुरंजन केरकेट्टा, धर्मेंद्र साव, आरआई, पटवारी अमित जिंदल, ग्राम पंचायत सचिव नारायण दास, हेमलता सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article