तखतपुर क्षेत्र में विकास का नया अध्याय: जूनापारा में नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन का भव्य उद्घाटन तखतपुर / जूनापारा:
24 सितंबर 2026
साइंस वाणी न्यूज़ - तखतपुर सशक्त समाज स्वस्थ समाज - विकसित भारत के संकल्प के साथ तखतपुर जूनापारा क्षेत्र में जन-स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। तखतपुर के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ. धर्मजीत सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में कटमुड़ा रोड, जूनापारा स्थित नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है।
इस नवीन स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के बैगा, आदिवासी, जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के भाइयों के साथ-साथ समस्त ग्रामीण अंचल के नागरिकों को उच्च स्तरीय और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी विजयपुर मंडल एवं विधानसभा तखतपुर के सौजन्य से किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर भाजपा विजयपुर मंडल के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित होकर विधायक जी का सहर्ष अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं।
दिनांक: 24 सितंबर 2026, गुरुवार (सायं 4:00 बजे)
स्थान: नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन, कटमुड़ा रोड, जूनापारा
बेहतर स्वास्थ्य सशक्त परिवार समृद्ध क्षेत्र
विनीत: भारतीय जनता पार्टी विजयपुर मंडल, विधानसभा तखतपुर
ब्लॉक संवाददाता उमेश कुमार कैवर्त