-->
मॉडर्न ग्रुप ऑफ कम्पनी के CMD श्री ज्ञानप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की मिसाल व रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्तदान

मॉडर्न ग्रुप ऑफ कम्पनी के CMD श्री ज्ञानप्रकाश सिंह के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की मिसाल व रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्तदान



उदयपुर। मॉडर्न ग्रुप ऑफ कम्पनी के चेयरमैन (CMD) श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) श्री अमित सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मॉडर्न ग्रुप की उदयपुर ब्रांच द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मदिन के इन आयोजनों को मानव सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जरूरतमंदों की सेवा एवं रक्तदान के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया।
सेवा गतिविधियों के तहत 21 सितम्बर 2026 को दिव्यांग आश्रम में 62 प्रभुजनों को नाश्ता करवाया गया। वहीं, 22 सितम्बर को अपना घर आश्रम बेदला में 55 प्रभुजनों को नाश्ता एवं भोजन करवाकर उनके साथ खुशियां साझा की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंदों के बीच अपनत्व, सहयोग एवं सेवा भाव का संदेश दिया गया।
इसी कड़ी में 23 सितम्बर 2026 को उदयपुर में भोपाल हॉस्पिटल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रांच के अधिकारियों एवं सुरक्षा जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 13 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर उदयपुर ब्रांच हेड श्री महेंद्र सिंह ने 19वीं बार तथा HR श्री मनोज कुमार माली ने 7वीं एरिया ऑफिसर राजेन्द्र जाटव 08 वी चालक रविन्द्र कुमार 8वी गार्ड संजय चक्रवर्ती 21 वी दिनेश विजयवर्गीय 3वी परबत सिंह 8 वी सुरेंद्र सिंह गुर्जर 5वी भरत सिंह 3वी दीपेश कुमार 3 वी रोहित बिश्नोई प्रकाश चंद्र नंगरची 2 वी राजेन्द्र कुमार 1 पहोइ 1वी बार रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अन्य अधिकारियों एवं सुरक्षा जवानों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में योगदान दिया ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article