तखतपुर ब्लॉक के ग्राम लिम्हा मार्ग पर बना जानलेवा गड्ढा, हादसों का अंदेशा; प्रशासन बेखबर
09 सितंबर 2026
बिलासपुर/तखतपुर:
जिला बिलासपुर अंतर्गत तखतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत लिम्हा से तखतपुर जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति दयनीय हो चुकी है। इस मार्ग पर एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया है, जो अब राहगीरों के लिए मुसीबत का कारण बनता जा रहा है।
सड़क पर बने इस बड़े गड्ढे में पानी और कीचड़ भरा रहने के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा किसी दुर्घटना के जाल से कम नहीं है।
ग्रामीणों में रोष:
स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि यह सड़क तखतपुर से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहाँ से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक इस गड्ढे की सड़क का डामरीकरण/मरम्मत का कार्य तत्काल कराया जाए
ब्लॉक संवादाता उमेश कुमार कैवर्त