18 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा यात्रा पर वार्षिक मिलन समारोह आयोजित
10 सितंबर 2026
बालको के सितंबर 2008 बैच के कर्मचारियों द्वारा बालको में अपनी 18 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बैच के 35 कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर सभी सहकर्मियों ने बालको में बिताए अपने 18 वर्षों के कार्यानुभव, उपलब्धियों, चुनौतियों एवं स्मरणीय प्रसंगों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान पुराने साथियों से मिलकर सभी में उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा। इस मिलन समारोह ने वर्षों से साथ कार्य कर रहे कर्मचारियों के बीच आपसी स्नेह, सौहार्द, भाईचारे और एकजुटता को और मजबूत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजशेखर साहू, गगन गुप्ता, टिकेश्वर चेलक, अमित शर्मा, कमलेश बोहरपी, ज्ञानेंद्र, सुमन यादव, देवेंद्र प्रताप, सुमित सोनी, कुंदन, आशीष शुक्ला, आशीष दुबे, मधुरेश श्रीवास्तव, संजय न नारवानी, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक साहू, दुर्गेश साहू, पूर्णानंद साहू, केशव साहू, हेमंत वर्मा, अरविंद , विकास गुरुदीवान, लेखराज लोधी, प्रकाश ठाकुर, प्रकाश रघुवंशी, खिलेंद्र, मनोहर जोशी, सनी कोशरे, चंद्रहास साहू, सुरेश साहू, कमलेश मेहता, रवि सिंह, अनिल देवांगन एवं रत्नेश झा उपस्थित रहे।
समारोह में सभी साथियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह, सहयोग एवं एकजुटता के साथ जुड़े रहने का संकल्प लिया। 18 वर्षों की सेवा, अनुभव और मित्रता का यह मिलन समारोह सभी के लिए अविस्मरणीय एवं यादगार रहा।