-->
मुख्यमंत्री , क्षेत्रीय विधायक, महोबा के जिलाधिकारी एवं UPPCL के संबंधित अधिकारियों से विनम्र अपील

मुख्यमंत्री , क्षेत्रीय विधायक, महोबा के जिलाधिकारी एवं UPPCL के संबंधित अधिकारियों से विनम्र अपील

 
 बेलाताल ब्लॉक के सभी गांवों में लगातार बिजली कटौती की समस्या 

हमारे क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के कारण आम जनता काफी परेशान है। ग्रामीणों के अनुसार रात लगभग 10 बजे बिजली काट दी जाती है और सुबह करीब 7 बजे आपूर्ति शुरू होती है, जिससे लोगों को पूरी रात कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

यह समस्या केवल किसी एक गांव की नहीं, बल्कि बेलाताल ब्लॉक के अनेक गांवों की समस्या है।

प्रभावित गांवों की सूची:
बुधौरा, भटेवराखुर्द, सेला खालसा, सुगिरा, कुलपहाड़, सिरमौर, मौहारी, सहरवा, उदयपुरा, सोनकपुरा, भिलौनी, बम्हौरी खुर्द, अतरपठा, लांगपुर, कमालपुरा, इंदौरा, खौनरिया, करहराडाँग, रावतपुरा खुर्द, पृथ्वीपुरा, ठठेवरा, सतारी, बौरा, बिहार, जैतपुर, बेलाताल, कुटरा, महेबा, मगरौल खुर्द, मगरौला कलां, मवइया, छितरवारा, थुरट, सारंगपुरा, पचारा, पराउवारी, रजौनी, बिनौरा, खिरिया खुर्द, कुङई, हँसला, बसरिया जैतपुर, खिरिया कला, गुढ़ा, वगराजन, टिकरिया जैतपुर, भगौरा, जैलवारा, बामौर, जटेवरा, आरी, लड़पुरा, कर्री जदीद, बघौरा, रेपुरा कलां, बुधवारा, सीगौन, बुंखेरा, मगरिया, अजनर, पुरवा जैतपुर, गहपुरा, खोई, सेठवारा, रमपुरा नौआबाद, मझगवां कला, बरेंडा खुर्द, रगौली, गुण्ड, अतनियामाफ, लखौरा, बचेवरा, अहरौरा, सगुनिया माफ, ललौनी, स्यावन, अमरपुरा, बमनौरा, वेरी, कॉटी, बछेछर खुर्द, कैथोरा, बछेछर कलां, महुवा बाँध, अरघट मऊ, बमौलिया, ननवारा, पुरवा पनवाड़ी, मझगवां खुर्द, रामूपुरा, रानीपुरा, लमौरा, खैररिया, रिखवाहा, टिकरिया पनवाड़ी, भदरवारा, खिरिया जदीद, बगवाहा, रगौलिया बुजुर्ग, अकौना, अकौनी, जगपुरा खुर्द, रगौलिया खुर्द, लेवा, इंद्रहटा, पसाना बाद, रजपुरा, नगारा डाँग, मोहनपुरा, घंघौरा, विजौरी, कररा, सलैया माफ, भगारी, चमरूवा, नरवारा, पुरैनियाँ, पठारी नौआबाद, खमा, जगतपुर उर्फ गढ़िया, रावतपुरा खालसा, गंज, घिसलनी, धवर्रा।

माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय क्षेत्रीय विधायक जी, महोबा के जिलाधिकारी महोदय एवं UPPCL के संबंधित अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि कृपया इस समस्या का संज्ञान लेकर बेलाताल ब्लॉक के गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।

हम किसी से विवाद नहीं चाहते।
हमारी मांग केवल इतनी है कि ग्रामीणों को नियमित, पर्याप्त और सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सके।

आइए, सभी गांवों के लोग शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाएं।

जब हम सभी मिलकर अपनी समस्या रखेंगे, तो संबंधित विभाग तक हमारी बात स्पष्ट रूप से पहुँच सकेगी।

जनहित में विनम्र अपील। 
एकजुट क्षेत्र — मजबूत आवाज़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article