-->
थाना बिर्रा पुलिस, अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से कुल 1.24 किलोग्राम गांजा जप्त

थाना बिर्रा पुलिस, अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से कुल 1.24 किलोग्राम गांजा जप्त


साइंस वाणी 20 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे 


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी और रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 1.24 किलोग्राम गांजा जिसकी किमत 50,000 रूपये जप्त किया गया है
               आरोपी शुभम केंवट पिता गणेश केंवट उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम डोमाडीह थाना हसौद जिला सक्ती का निवासी है,आरोपी के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में बिर्रा थाना क्षेत्र में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिर्रा स्थित उत्तम ढाबा के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई किया इस दौरान संदिग्ध युवक शुभम केंवट निवासी ग्राम डोमाडीह, थाना हसौद, जिला सक्ती को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी की कार्रवाई के दौरान युवक के कब्जे में रखे सफेद -लाल रंग के झोले से भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा 1.24 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है, बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 *उपरोक्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव प्रधान आरक्षक आर. लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू एवं थाना बिर्रा स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article