चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी-विदेशी शराब के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
05 अक्टूबर 2026
साइंस वाणी न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्ती। जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ सक्ती पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चंद्रपुर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने के मामले में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर-डभरा श्री सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चंद्रपुर थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तैनात किए गए थे।04 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चंदली निवासी एक युवक देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब अपने पास रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान राहुल निषाद पिता दिलीप निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी चंदली, थाना चंद्रपुर को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 35 नग देशी मदिरा प्लेन शराब तथा 12 नग अंग्रेजी जम्मू स्पेशल व्हिस्की शराब, कुल 8 लीटर 460 मिलीलीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को 05 अक्टूबर 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रपुर प्रभारी उप निरीक्षक राहुल भाजपेयी, आरक्षक महेन्द्र राठौर एवं राधेश्याम बरेठ का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
साइंस वाणी न्यूज़
सक्ती से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट