-->
डभरा में अवैध महुआ शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त

डभरा में अवैध महुआ शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त



संवाददाता: अशोक जायसवाल
साइंस वाणी न्यूज़ सक्ती

सक्ती। जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सक्ती पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डभरा थाना पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 30 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदीपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत 16 अक्टूबर 2026 को थाना डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मेढापाली के दो व्यक्ति ग्राम सपोस के चईतराई भांठा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।दोनों आरोपियों से 30 लीटर महुआ शराब जब्तपुलिस ने आरोपियों की पहचान मिले भारद्वाज (45 वर्ष), पिता झाडू भारद्वाज तथा प्रेम लाल भारद्वाज (50 वर्ष), पिता रामप्रसाद भारद्वाज, दोनों निवासी ग्राम मेढापाली, थाना डभरा, जिला सक्ती के रूप में की है।तलाशी के दौरान मिले भारद्वाज के कब्जे से 20 लीटर तथा प्रेम लाल भारद्वाज के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इस प्रकार पुलिस ने कुल 30 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,000 रुपये बताई गई है, जब्त की। आरोपियों के पास शराब रखने और बिक्री करने का वैध लाइसेंस नहीं पाया गया,पुलिस ने थाना डभरा में अपराध क्रमांक 420/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक राजेश धीरहे, लक्ष्मीकांत उरांव, धनेश्वर दिवाकर एवं भुनेश्वर गर्ग की सराहनीय भूमिका रही। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article