-->
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


सक्ती। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सक्ती पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों का अन्य थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंध तलाशा जा रहा है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम केरीबंधा निवासी बाबुलाल बरेठ ने 6 सितंबर 2026 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 सितंबर को वह अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-MB-9986 से एसडीएम कार्यालय सक्ती पहुंचा था। गुप्ता होटल के पास वाहन खड़ा कर कार्यालय जाने के बाद जब वह लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश तेज की। इसी बीच सूचना मिली कि बुधवारी बाजार सक्ती में दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।पूछताछ में उनकी पहचान देवराज सिदार (38), निवासी छितापड़रिया, जिला सक्ती, हाल मुकाम रायगढ़ तथा रवि कुमार यादव (28), निवासी लोहर्सी, जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम रायगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों द्वारा वाहनों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा विवेचना में संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस बरामद सातों मोटरसाइकिलों के वास्तविक स्वामित्व और अन्य चोरी की घटनाओं से उनके संबंधों की जांच कर रही है। वाहन चोरी से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है।
साइंस वाणी न्यूज़ सक्ती से संवाददाता अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article