-->
श्री सांदीपनी महाविद्यालय राहौद में मनाया गया गांधी जयंती

श्री सांदीपनी महाविद्यालय राहौद में मनाया गया गांधी जयंती



बंशीलाल केवट 
राहौद, छत्तीसगढ़ | 2 अक्टूबर 2026
श्री सांदीपनी महाविद्यालय राहौद के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अत्यंत गरिमा, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाई गई। सत्य, अहिंसा और मानवता के संदेश के प्रतीक महात्मा गांधी के जन्मोत्सव पर महाविद्यालय परिवार ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ
समारोह का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के यशस्वी, ऊर्जावान एवं दूरदर्शी संचालक व संचालक  संतोष गुप्ता के कर-कमलों द्वारा महात्मा गांधी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया गया। इस पावन अवसर पर संपूर्ण परिसर राष्ट्रपिता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। आयोजन का संपूर्ण एवं उत्कृष्ट संचालन तथा प्रबंधन महाविद्यालय के संचालक  संतोष गुप्ता  के सुपुत्र  सत्यजीत गुप्ता  तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.आर. जाटव के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अपनी ओजस्वी शैली के लिए जाने वाले संचालक एवं नगर पंचायत राहौद के पूर्व अध्यक्ष संतोष गुप्ता  ने अपनी शानदार वाकपटुता और ऊर्जावान वाणी से पूरे कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन किया तथा पूरे कार्यक्रम को बांधे रखा, जिससे उपस्थित सभी श्रोताओं में देश-प्रेम और उत्साह की एक नई लहर दौड़ गई।
इसके साथ ही, युवा ऊर्जा और बौद्धिक क्षमता के धनी श्री सत्यजीत गुप्ता जी ने अपनी प्रशासनिक दक्षता, कर्मठता और उत्कृष्ट सूझबूझ का परिचय देते हुए इस आयोजन की रूपरेखा को मूर्तरूप देने में अहम भूमिका निभाई। उनके समर्पण और सक्रिय योगदान ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अत्यंत सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
उपस्थित स्टाफगण
इस गरिमामयी अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सम्मानित स्टाफगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:  सुनीता बर्मन, अश्वनी साहू, सौरभ सिंह, राजेश यादव, वीरेंद्र कश्यप, शारदा पटेल, रोशन साहू, दिव्या बर्मन, आशा देवांगन।
कार्यक्रम के अंत में बापू के प्रिय भजनों का स्मरण किया गया और सभी ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में प्रसाद (मिष्ठान) वितरण के साथ इस प्रेरणादायी आयोजन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article