-->
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर नाला निर्माण की मांग, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर नाला निर्माण की मांग, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी


बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर नाला निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजा है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। किसान यूनियन के पत्र में कहा गया है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के कारण करीब हजारों बीघा जमीन जलमग्न रहने की स्थिति में है। इससे क्षेत्र के किसान खेती प्रभावित होने के कारण भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ नाला निर्माण अत्यंत आवश्यक है, ताकि खेतों में जमा पानी की निकासी हो सके और कृषि भूमि को बचाया जा सके। पत्र में बताया गया कि इस समस्या की जानकारी कई बार आयुक्त महोदय को भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। किसान यूनियन ने प्रशासन से तत्काल नाला निर्माण कराने और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। किसान यूनियन ने कहा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 10 अक्टूबर 2026 से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ किसानों द्वारा अनशन एवं चक्का जाम किया जाएगा। यूनियन ने आंदोलन की स्थिति में शासन एवं प्रशासन को जिम्मेदार ठहराने की चेतावनी दी है। पत्र में प्रधानमंत्री भारत सरकार तथा आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा को संबोधित करते हुए किसानों की समस्या का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की गई है। संबंधित किसान: ग्राम तेजपुरा, चोरड़/चौड़स वल्लान, जिला बांदा
बुंदेलखंड किसान यूनियन (अराजनैतिक)

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article