राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर *संयुक्त संघर्ष समिति, जनपद महोबा* के बैनर तले मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
दिनांक: 05 अक्टूबर 2026 | स्थान: महोबा*
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न संवर्गों के कार्मिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर *संयुक्त संघर्ष समिति, जनपद महोबा* के बैनर तले मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समिति के जिला संयोजक *शिव चरण पाल* ने बताया कि NHM कार्मिक लंबे समय से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं, लेकिन उन्हें आज तक नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा जैसे लाभों से वंचित रखा गया है।
प्रमुख मांगें:* वेतन नीति लागू हो, नियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती व ट्रांसफर नीति, EPF/ESI/ग्रेच्युटी/स्वास्थ्य बीमा, आउटसोर्स कार्मिकों का समायोजन।
आंदोलन का कार्यक्रम:* 29-30 सितंबर ज्ञापन, 1 अक्टूबर से डिजिटल स्ट्राइक व काला फीता, 5-6-7 अक्टूबर CMO कार्यालय पर प्रदर्शन, 8 अक्टूबर लखनऊ में प्रदेश स्तरीय एकत्रीकरण।
इस मौके पर प्रमुख रूप से* प्रदेश अध्यक्ष *श्री अंबुज गुप्ता जी*, सहसंयोजक *श्री रितेश पांडे जी*, DEIC मैनेजर प्रभारी जिला अध्यक्ष *श्री मनोज लाल जी*, प्रमुख प्रवक्ता *डॉ. दिवाकर प्रताप सिंह जी*, जिला संयोजक *शिव चरण पाल जी* सहित ब्लॉक स्तर से समस्त ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष, एएनएम, उपस्थित रहीं।