-->
धान खरीदी से पहले रकबा मिलान पर कलेक्टर सख्त, किसानों की समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश

धान खरीदी से पहले रकबा मिलान पर कलेक्टर सख्त, किसानों की समस्याओं का समय पर निराकरण करने के निर्देश

संवाददाता : अशोक जायसवाल 
साइंस वाणी न्यूज़ सक्ती 

सक्ती, 22 अक्टूबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में एग्रीस्टेक पंजीयन, किसानों के पंजीकृत रकबे और वास्तविक रकबे के बीच अंतर तथा धान खरीदी की प्रारंभिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि जिन किसानों के पंजीकृत रकबे और वास्तविक रकबे में अंतर दिखाई दे रहा है, उनकी सूची तैयार कर संबंधित समिति कार्यालय, ग्राम पंचायत एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में चस्पा की जाए, ताकि किसानों को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके और वे अपने रकबे का मिलान करा सकें।कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिवों एवं कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को किसानों से डोर-टू-डोर संपर्क कर रकबे से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेने तथा वास्तविक रकबे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकृत और वास्तविक रकबे में अंतर या किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित समिति को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित समय-सीमा में सुधार की प्रक्रिया पूरी हो सके।
व्यवस्थित धान खरीदी पर जोर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी शुरू होने से पहले रकबे से जुड़ी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए, जिससे किसानों को खरीदी के दौरान परेशानी न हो। बैठक में खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों, समिति प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article