कांकेर पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक, पुलिस महानिरीक्षक ने किया वार्षिक निरीक्षण
27 अक्टूबर 2026
बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर
कांकेर। आज कांकेर पुलिस लाइन में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक एवं वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी कार्यों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।