वेदांता रेलवे साइडिंग में खनिज विभाग की रेड, भारी मात्रा में रेत-गिट्टी मिलने से मचा हड़कंप!
ब्रेकिंग न्यूज़ | साइंस वाणी न्यूज़ का बड़ा असर!
जबलपुर से रेत सप्लाई की शिकायत पर विभाग की कार्रवाई,प्राप्त जानकारी के अनुसार वेदांता प्रबंधन को 3 दिन में रॉयल्टी पेश करने का नोटिस; दस्तावेज नहीं मिले तो होगी आगे की कार्रवाई!
खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में वेदांता रेलवे साइडिंग में कथित रूप से रेत डंपिंग किए जाने का मामला सामने आने के बाद खनिज विभाग हरकत में आया है। समाचार के माध्यम से दिखाये जाने के बाद 27 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12 बजे खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा वेदांता परिसर में छापेमारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर से ट्रैक्टरों के माध्यम से लगातार रेत लाकर डंप किए जाने की खबर दिखाया गया था। इस मामले में रेत की आपूर्ति, परिवहन और रॉयल्टी संबंधी दस्तावेजों को लेकर सवाल उठाए गए थे।
भारी मात्रा में रेत और गिट्टी मिलने की जानकारी
मामले में वेदांता कोल परिसर में बड़ी मात्रा में रेत और गिट्टी पाए जाने की जानकारी सामने आई है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब रेत और गिट्टी के स्रोत, परिवहन तथा वैध दस्तावेजों की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस सामग्री के संबंध में विभागीय जांच और दस्तावेजों का सत्यापन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वेदांता प्रबंधन को तीन दिन में रॉयल्टी पेश करने का नोटिस
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खनिज विभाग ने वेदांता प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर रेत से संबंधित रॉयल्टी एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समयसीमा में दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
अब खनिज विभाग की अगली कार्रवाई पर नजर
इस मामले में कई महत्वपूर्ण सवाल सामने हैं। जबलपुर से लाई जा रही रेत का वास्तविक स्रोत क्या है? क्या रेत और गिट्टी के परिवहन एवं भंडारण से संबंधित दस्तावेज वैध हैं? क्या संबंधित प्रबंधन निर्धारित समय में रॉयल्टी प्रस्तुत कर पाएगा? इन सवालों का जवाब विभागीय जांच और आधिकारिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
खबर का असर, विभाग हरकत में! साइंस वाणी न्यूज़ के माध्यम से मामला उठाए जाने के बाद खनिज विभाग की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। अब क्षेत्रवासियों की नजर जांच के निष्कर्ष, रॉयल्टी दस्तावेजों के सत्यापन और विभाग के अगले कदम पर टिकी है।
साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
