-->
राइस मिल के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई , मुखबिर की सूचना पर बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा

राइस मिल के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई , मुखबिर की सूचना पर बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा


साइंस वाणी 13 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे 


समाचार खबरों के सिलसिले में प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम बनाहिल स्थित लड्डू गोपाल राइस मिल के डामर प्लांट कार्यालय में चोरी के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/2026 के तहत धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
समाचार विस्तार में आगे का हाले ब्यान ऐसा है कि दिनांक 10 अगस्त 2026 की रात करीब 12:30 बजे राइस मिल के चौकीदार भूपेन्द्र साहू ने प्रार्थी मुकेश केड़िया को फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग डामर प्लांट के कार्यालय में चोरी करने के लिए घुसे हैं। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर *आरोपी* वीरू केवट (25 वर्ष) एवं शिवा कुमार केवट (26 वर्ष), दोनों निवासी बनाहिल, को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 *उपरोक्त कार्यवाही* में निरी. शिवानंद सिंह थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि नजिर हुसैन, प्र.आर. रूद्र कश्यप, आर. राजेश कश्यप एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article