-->
नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर



 *संवाददाता मणिकांत कुर्रे* 
साइंस वाणी न्यूज 
जिला जांजगीर-चांपा 


 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला 24 सितंबर 2026 की हुई वारदात के मामले की है , जिसमें आरोपी आकाश जांगड़े (20 वर्ष) निवासी धनगांव के द्वारा अपराध को अंजाम दिया गया पाया गया है, 
इस प्रकरण के सुत्रों में नाबालिग के अपहृत होने की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 415/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अपहृता बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।

 *विवेचना दौरान* आरोपी आकाश जांगडे (20), निवासी धनगांव, थाना पामगढ़ को पकड़ा पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने एवं उसके साथ अनाचार करने की बात सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 *उपरोक्त कार्यवाही में* निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन सउनि प्रमोद महार, प्रआर रामलाल मार्कडेय आरक्षक भुनेश्वर पटेल मआर सविता पटेल सैनिक अनिल दिनकर थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article