-->
ग्राम कुकदा में युवक ने सेमरहा तालाब के पास पेड़ से लटककर की जीवनलीला समाप्त, मौत का कारण अज्ञात।

ग्राम कुकदा में युवक ने सेमरहा तालाब के पास पेड़ से लटककर की जीवनलीला समाप्त, मौत का कारण अज्ञात।


बंशीलाल केवट 
कुकदा:- क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम कुकदा के निवासी विजय कश्यप, पिता कृष्णो कश्यप है। जिन्होंने सेमरहा तालाब के पास एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। आत्महत्या से पहले सोशल मिडीया से संदेश साझा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले मृतक विजय कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस या संदेश भी पोस्ट किया था। इस भावुक संदेश में उसने लिखा था मां मेरी को माफ कर देना मैं इतने दिन के लिए आया था आप हमेशा खुश रहना मेरे पिताजी को साथ-साथ नमन मैं जा रहा हूं पापा आप अपना ख्याल रखना। इस संदेश से साफ जाहिर होता है कि उसने यह खौफनाक कदम उठाने से पहले अपने माता-पिता को याद किया था। फिलहाल विजय कश्यप द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की असली वजह या कारण अभी तक अज्ञात है। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित प्रशासन मौके पर पहुँच गया है और मामले की गंभीरता से जाँच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन परिस्थितियों के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article