-->
कांकेर: ग्राम सरंगपाल में शरद नवरात्रि पर हवन-पूजन एवं महाभंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कांकेर: ग्राम सरंगपाल में शरद नवरात्रि पर हवन-पूजन एवं महाभंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर


कांकेर। ग्राम सरंगपाल में श्री श्री हनुमान मंदिर दुर्गा उत्सव समिति द्वारा शरद नवरात्रि के पावन पर्व पर अष्टमी नवमी के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

समिति की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। तब से समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी समस्त महिला समूह एवं ग्रामवासियों के जनसहयोग से नवरात्रि का महापर्व भव्य रूप से मनाया गया।

आयोजन में प्रमुख रूप से रघुवीर सिंह कश्यप, रामकरण पटेल, सुखेंद्र नाग, जगराम पटेल, वीरेंद्र मरकाम, नथलू यादव एवं अमित यादव सहित समिति के सदस्य, महिला समूह तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article