जांजगीर-चांपा/पुलिस स्मृति सप्ताह के अंतर्गत शहीद प्रधान आरक्षक श्री ललित खरसन के शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किए स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया
27 अक्टूबर 2026
साइंस वाणी 27 अक्टूबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे
थाना जांजगीर पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति सप्ताह के अंतर्गत थाना जांजगीर क्षेत्र के शहीद प्रधान आरक्षक श्री ललित खरसन की शहादत एवं शौर्य गाथा को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किए गए शासकीय प्राथमिक शाला विजयापारा, पुटपुरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में थाना जांजगीर से PSI दिव्या कुर्रे, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं आरक्षक दिलीप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने शहीद जवान के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।