-->
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सयुक्त संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सयुक्त संघ ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

साइंस वाणी न्यूज (सारंगढ़ बिलाईगढ़)/बिलाईगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सयुक्त संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में पूरे छत्तीसगढ़ में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए विकास खंड बिलाईगढ़ में भी आंगनबाड़ी सहायिका सयुक्त संघ ने अपने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ शासन 
माननीया लक्ष्मी रजवाड़े मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन 
माननीय सचिव महोदया महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन 
महानदी भवन नवा रायपुर छत्तीसगढ़ के नाम सयुक्त रूप से अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। एसडीएम बिलाईगढ़ टी एल मीटिंग में होने पर तहसीलदार बिलाईगढ़ नीलिमा अग्रवाल ने लिया ज्ञापन।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ के लंबित मांगो को पूरा करने एवं आगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में दिनचर्या की व्यहारिक समस्या और हम मेंहनतकश महिला कर्मियों को जो मूलभूत सुविधा और लाभ,केंद्र और राज्य सरकार से मिलनी चाहिए परन्तु आज़ादी के 75 साल बाद भी हम महिलाओं को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है हम आपका ध्यानआकर्षण करते हुए उपयुक्त मांग की है 

नियमितीकरण किया जाये।नियमित किये जाने तक श्रम कानून के तहत 30 हजार रुपये आगनबाड़ी कार्यकर्ता को सहायिका को 25 हजार 5 सौ रुपये दिये जाय।
कार्यकर्ता को सुपरवाइजर पद पर सहायिका को कार्यकर्ता पद पर सीधे पदोन्नत किया जाए,उम्र का बंधन खत्म किया जाये।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को समूह बीमा पेंशन,ग्रेच्युटी एवं पीएफ उपलब्ध कराया जाय।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अकस्मात निधन पर तत्काल अनुपम्पा नियुक्ति एवं रिटायरमेन्ट पर 5 लाख रुपये और तीन लाख तत्काल दिया जाये।
मध्यप्रदेश जैसे कार्यकर्ता सहायिकाओं को प्रति वर्ष 1000 रुपये मानदेय में बृद्धि किया जाये।
इस बढ़ते महंगाई के दौर में हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं का आर्थिक रूप और मानशिक रूप से परेशान है क्यूंकि विभागीय कामो के अलावा भी कई सारे काम हमेंशा लिया जाता है जिसके कारण विभगिय काम में बाधा उत्पन्न होता है। हमारी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।

विकास खंड बिलाईगढ़ के सभी सेक्टर परियोजना क्षेत्र भटगांव, सरसींवा,बिलाईगढ़ के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।


व्यूरो चिप नरेंद्र कुर्रे 
जिला संवाददाता विरेन्द्र कुमार 
साइंस वाणी न्यूज

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article