-->
योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंचाने की पहल, खम्हार में आयोजित हुआ सेवा सेतु का जनपद स्तरीय कार्यक्रम

योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंचाने की पहल, खम्हार में आयोजित हुआ सेवा सेतु का जनपद स्तरीय कार्यक्रम

 





जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की मौजूदगी में जनपद स्तरीय आयोजन, योजनाओं की जानकारी से लेकर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने पर जोर

खरसिया | 07 अक्टूबर 2026।
जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं को ग्रामीणों तक सीधे पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हार में सेवा सेतु अभियान के तहत जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों, वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों के साथ जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल रहीं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।




जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय मौजूदगी

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष भूपेंद्र वर्मा, भाजपा जोबी मंडल अध्यक्ष छेदू राम राठिया, भाजपा जोबी मंडल महामंत्री बजरंग लाल सिदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल राठिया एवं मंडल उपाध्यक्ष मनमोहन राठिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।




इसके अलावा ग्राम पंचायत खम्हार की सरपंच श्रीमती हीरामती राठिया, ग्राम पंचायत केवाली की सरपंच श्रीमती राजकुमारी कुमार सिंह राठिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप राठिया, भाजपा जोबी मंडल मीडिया प्रभारी कैलाश चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री सुनील चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री गजेंद्र गवेल एवं महका मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बना सीधा संवाद

प्रशासनिक स्तर पर तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सेवा सेतु अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में प्रयास किया गया।




कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी आवश्यकताओं और समस्याओं से संबंधित विषय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे। इससे ग्रामीणों को अपनी बात संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों तक सीधे पहुंचाने का अवसर मिला।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल करना रहा।




कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी सामने आया कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका वास्तविक लाभ गांव के पात्र परिवारों तक पहुंचे। साथ ही ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों के स्तर पर आवश्यक कार्रवाई हो, ताकि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का लाभ आमजन को धरातल पर मिल सके।




सेवा सेतु अभियान के तहत खम्हार में आयोजित यह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।




साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया
रिपोर्टर — किशोर कुमार चौहान

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article