-->
शिवाय रेड ने जीता इंटर हाउस क्रिकेट सीरीज का खिताब,उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

शिवाय रेड ने जीता इंटर हाउस क्रिकेट सीरीज का खिताब,उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित



 साइंस वाणी न्यूज रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- महासमुंद। शिवाय क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित तीन मैचों की इंटर हाउस क्रिकेट सीरीज में शिवाय रेड ने खिताबी जीत दर्ज की, जबकि शिवाय ब्लू उपविजेता रहा। एकेडमी के हेड कोच तृपेश कुमार साहू (एन.आई.एस.क्रिकेट कोच) के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव प्रदान करना था। 

सीरीज में संकल्प रात्रे ने 88 गेंदों पर 166 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बैट्समैन चुना गया। वहीं, भीमा साहू को बेस्ट बॉलर, विभय टंडन को बेस्ट विकेटकीपर तथा मानस डडसेना को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया। 

आयु वर्ग के पुरस्कारों में अंडर-14 वर्ग से हर्षित वर्मा, अंडर-16 से हेमराज साहू, अंडर-19 से भीमा साहू तथा अंडर-23 वर्ग से लक्ष्य यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विराट मोहंती को इमर्जिंग प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

हेड कोच तृपेश कुमार साहू ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, मैच का अनुभव हासिल करने और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर प्रदान करते है!

 हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article