ग्राम जामपाली फांसी कांड में बड़ा अपडेट, शक के दायरे में दो आरोपी रिमांड पर
19 अक्टूबर 2026
संवाददाता: अशोक जायसवाल
साइंस वाणी न्यूज़ सक्ती
सक्ती। जिले के ग्राम जामपाली में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के फांसी कांड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में संदेह के दायरे में आए दो आरोपियों को डिमांड पर लिए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, प्रकरण में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी एकता मिशन लगातार प्रयासरत है।इसी कड़ी में भीम आर्मी एकता मिशन के प्रतिनिधियों ने नाबालिग बालिका के परिजनों के साथ सक्ती एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा एवं सक्ती थाना प्रभारी लखन पटेल से मुलाकात की। इस दौरान जामपाली फांसी कांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई गई।भीम आर्मी एकता मिशन के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधियों ने कहा कि मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए तथा जांच में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नाबालिग बालिका के परिवार की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रकरण की गंभीरता पर भी चर्चा की गई।
बताया जा रहा है कि भीम आर्मी एकता मिशन इस मामले में लगातार सक्रिय रहकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों से मामले में जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।अब इस मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
नोट: आरोपियों के विरुद्ध दोष सिद्ध होने तक उन्हें आरोपी या संदेह के दायरे में आए व्यक्ति के रूप में ही उल्लेख करना उचित है।