ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार
24 अक्टूबर 2026
ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और स्थायी वारंटी गिरफ्तार
सक्ती, 23 अक्टूबर 2026। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सक्ती पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन “बॉज” के तहत थाना सक्ती पुलिस ने तीन और स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल दाखिल किए जाने का आदेश मिलने पर तीनों को जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में रेंज कार्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरार स्थायी वारंटियों की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में रामलाल राठौर (42 वर्ष), निवासी नंदौर कला, थाना सक्ती; राजेंद्र सिदार (28 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, सक्ती; तथा फिरोज कुमार सिदार (27 वर्ष), निवासी बैला चुआ, थाना सक्ती, जिला सक्ती शामिल हैं।पुलिस ने तीनों स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जेल दाखिल कराया गया।फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी सक्ती पुलिस द्वारा ऑपरेशन “बॉज” के तहत न्यायालयीन प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों की पहचान, पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
संवाददाता: अशोक जायसवाल
साइंस वाणी न्यूज़ सक्ती