संजयनगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ
10 अक्टूबर 2026
संवाददाता बाल कृष्ण रायसागर
कोरबा। कोरबा शहर की बहुप्रतीक्षित परियोजना संजय नगर वायशेप अंडरब्रिज निर्माण का शनिवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मुख्य आतिथ्य में कार्य का शुभारंभ हुआ।
गौरतलब है की विगत 15 वर्षों से कोरबा शहर इस रेलवे फाटक पर बार-बार बंद होने से परेशान होना पड़ता था. रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग जोड़ने वाले इस फाटक पर लोगों की समस्या के स्थाई समाधान हेतु उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद से 30 करोड़ 96 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान कराई गई।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जिला खनिज न्यास मद का बहुत बड़ा अधिकार हम कोरबा वासियों को दिया है। इस राशि का कोरबा नगर एवं जिले के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के साथ-साथ छोटे-छोटे कार्यों को भी धरातल पर उतरा जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में तेज गति से विकास कार्य कराए जा रहे हैं. इसी क्रम में इस अंडर ब्रिज के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान कराई गई। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि हम विश्वास और विकास के साथ सभी बड़े कार्यो को धरातल पर तेजी से उतार रहे हैं। इस परियोजना के दायरे में आने वाले शासकीय भूमि में बने मकान स्वामी को क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई है। यह वायशेप अंडर ब्रिज एक ओर कोतवाली क्षेत्र की ओर को जोड़ेगा तो दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की ओर जुड़ेगी। करीब एक से सवा साल में यह अंडर ब्रिज का निर्माण पूर्ण हो जाएगा, इससे आवागमन सुगम हो जाएगा। मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि बहुत ही जल्द सुनालिया पुल से राताखार की ओर नहर के किनारे एक ओर मार्ग एवं पुल का निर्माण 22 करोड़ की लागत से होगा, इसकी भी तैयारी पूरी कर ली जा रही है।
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि इसी संजय नगर वार्ड से मैं पार्षद थी। हम सब लंबे समय से इस फाटक के बार-बार बंद होने से लंबे समय से परेशान थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण परियोजना की नींव रखी जा रहीं है, इस अंडरब्रिज के बनने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ यहां हो रहे हादसो पर पूर्ण तरीके से विराम लग जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा की पुराना शहर इस फाटक के दंश से लंबे वर्षों से जूझ रहा था, व्यापारी वर्ग से लेकर इस क्षेत्र में रहने वाले एक बड़ी आबादी फाटक के बार-बार बंद होने से परेशान होते थे, या तो घंटो इंतजार करना पड़ता था, या फिर वापस से पुराना बस स्टैंड जाकर दर्री रोड होते हुए नहर मार्ग से गुजरना पड़ता था। ट्रिपल इंजन की सरकार में आज इस महत्वपूर्ण अंडर ब्रिज की सौगात मिल रही है।
ऐसे होगा अंडरब्रिज
आर यू बी की लंबाई 455 मीटर
बॉक्स की लंबाई 28.80 मीटर
बॉक्स की ऊंचाई 4.50 मीटर
पल की चौड़ाई 8.50 मीटर
कैरेजवे 7.50 मीटर
यू टाइप रिटर्न 426.20 मी
सोनालिया ज्वेलर्स तरफ 175.60 मी
रेलवे स्टेशन तरफ 125.60 मीटर
पुरानी बस्ती तरफ 125 मीटर
इस अवसर पर सभापति नूतन ठाकुर, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह, आयुक्त आशुतोष पांडे, पार्षद गण श्रीमती सुलोचना यादव, सुषमा साहू, उपेंद्र पटेल, युगल कैवर्त, नरेंद्र देवांगन, रूबी सागर, अजय चंद्रा, प्रेम साहू, सरोज शांडिल्य, मथुरा चंद्र, श्रीमती भानुमति जायसवाल, दिनेश शर्मा, पंकज देवांगन, ईश्वर पटेल, श्री रामाधार पटेल, लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद कंवर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, राजेश राठौर, मनोज लहरे, परविंदर सिंह, राकेश नागरमल, सुशील गर्ग, आत्माराम गंधर्व, विजय गुप्ता, राम शंकर साहू, श्रीमती पूर्णिमा पासवान, दयाशंकर यादव सहित अधिक संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।