25 नवंबर को लैलूंगा पहुंचेंगे हिंदूवादी नेता एवं प्रसिद्ध कैंसर सर्जन डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया, भव्य स्वागत की तैयारी
23 नवंबर 2026
स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा होगा आत्मीय स्वागत, इसके पश्चात पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बज्रदास महंत के निवास पहुंचेंगे डॉ. तोगड़िया
संवाददाता : संतोष कुमार चौहान / साइंस वाणी न्यूज़, लैलूंगा
लैलूंगा। देश के प्रसिद्ध कैंसर सर्जन एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का आगामी 25 नवंबर 2026 को लैलूंगा आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनके आगमन की सूचना से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के लैलूंगा पहुंचने पर स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात वे पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बज्रदास महंत के निवास पर पहुंचेंगे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यकर्ताओं, पत्रकार बंधुओं, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति अपेक्षित है। डॉ. तोगड़िया के आगमन को लेकर स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारियां की जा रही हैं।
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया देशभर में हिंदू संगठनों के माध्यम से अपनी अलग पहचान रखते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में कैंसर सर्जन के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। उनके लैलूंगा आगमन को क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के लिए उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात और संवाद का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बज्रदास महंत ने क्षेत्र के समस्त सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यकर्ताओं, पत्रकार साथियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित होकर उनका आत्मीय स्वागत करने की अपील की है।
कार्यक्रम की जानकारी
- दिनांक: 25 नवंबर 2026
- स्थान: लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
- स्वागत स्थल: स्थानीय रेस्ट हाउस
- इसके पश्चात: बज्रदास महंत का निवास