-->
नरहरपुर में आंचलिक प्रतिभा सम्मान गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन संपन्न, 31 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

नरहरपुर में आंचलिक प्रतिभा सम्मान गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन संपन्न, 31 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर


नरहरपुर (जिला कांकेर)। तुलसी मानस पसिठान इकाई कांकेर के तत्वावधान में नरहरपुर में आंचलिक प्रतिभा सम्मान गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की गायन प्रतिभाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन में कुल 31 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 21 पुरुष एवं 10 महिला प्रतिभागी शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस ऑडिशन से प्रतिभागियों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का एक नया अवसर मिला।
इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार आसाराम जुर्री, जिला संयोजक मानस संस्कृति लक्ष्मीकांत साहू, महासचिव प्रकाश साहू, ब्लॉक अध्यक्ष चैतराम जुर्री, रामकुमार पटेल, त्रिवेणी साहू, चन्द्रहास सिन्हा (संस्कृति संयोजक), गंधर्व सिन्हा, रामूराम पटेल, जागेश्वर देवांगन, कुंदन साहू, ओमप्रकाश चक्रधारी सहित निर्णायक मंडल के निर्मल तिवारी, मयंक हड़प, रखमनी साहू, मौसमी शाह, हेमलता साहू, भवानी मरकाम एवं निर्मला टांडिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय गायन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं उनकी कला को मंच प्रदान करने की सराहनीय पहल की गई

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article