बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला! पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
BREAKING NEWS
बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला! पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बोतल्दा रॉक गार्डन से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां 14 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच बाहर से घूमने आई एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी सामने आई है। घटना की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचने के बाद खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोतल्दा क्षेत्र के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सभी से थाने में पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी पूरी सच्चाई
फिलहाल इस मामले में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आना बाकी हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसमें कितने लोग शामिल थे और पुलिस की जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।