-->
9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार



9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

 त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार
कोरबा, थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस की संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध
माता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्धथाना सिविल लाइन रामपुर में एक महिला द्वारा अपनी 09 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना किए जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 991/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी संतोष दास महंत, उम्र 36 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा, वार्ड क्रमांक 23, कोरबा के विरुद्ध धारा 74, 296, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS), धारा 8, 10 पॉक्सो एक्ट एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन

मामले की गंभीरता एवं नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा प्रकरण को अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता एवं प्रार्थिया के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल अटल आवास खरमोरा का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में कराया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलन हेतु सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट, कोरबा से प्रतिवेदन तैयार कराया गया। साथ ही संबंधित गवाहों के कथन भी दर्ज किए गए।
 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़िता के कथनों के आधार पर आरोपी संतोष दास महंत, पिता पिताम्बर दास महंत, उम्र 36 वर्ष, निवासी अटल आवास खरमोरा, वार्ड क्रमांक 23, कोरबा को दिनांक 25.11.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के आधारों की सूचना परिजनों को दी गई तथा आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 दर्ज अपराध की धाराएं
 धारा 74, 296, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
 धारा 8, 10 पॉक्सो एक्ट
 धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम, 2015

 कोरबा पुलिस की अपीलकोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध, शोषण अथवा प्रताड़ना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण कोरबा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित बच्चों की पहचान एवं गोपनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

 कोरबा पुलिस
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article