खरसिया के रानीसागर में रिश्तों का कत्ल! कलयुगी बेटे पर पिता की हत्या का आरोप, रात 9 बजे की वारदात से इलाके में मचा हड़कंप
खरसिया। क्षेत्र के ग्राम रानीसागर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,मंगलवार रात करीब 9 बजे एक बेटे पर अपने ही पिता की हत्या करने का आरोप लगा है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
जिस पिता ने बेटे को जन्म दिया, उंगली पकड़कर चलना सिखाया, पाल-पोसकर बड़ा किया और जिंदगी जीने का रास्ता दिखाया, उसी पिता की हत्या के आरोप ने रिश्तों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कथित आरोपी को पकड़ लिया तथा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।
आखिर ऐसा क्या हुआ कि पिता-पुत्र का रिश्ता खूनी वारदात में बदल गया?
हत्या के पीछे की असली वजह क्या है? क्या पारिवारिक विवाद इस घटना की वजह बना या मामला कुछ और है? इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने आना बाकी हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के विस्तृत तथ्यों और पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।
रानीसागर की इस घटना ने एक बार फिर को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर रिश्तों में ऐसी कौन-सी दरार आ गई कि पिता और पुत्र के पवित्र रिश्ते पर खून के छींटे पड़ गए!
साइंस वाणी न्यूज़ | खरसिया
नोट: आरोपी पर लगे आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और आधिकारिक जानकारी के बाद ही होगी।