-->
डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई

डी डी नगर बुद्ध विहार में वंदना कर ध्यान साधना की गई


चलो बुद्ध विहार की ओर, योजना के अंतर्गत प्रति रविवार की तरह दिनांक १५ नवंबर २०२६ को प्रातः काल में, डॉक्टर अंबेडकर बुद्ध विहार, अग्रोहा कॉलोनी डी डी नगर रायपुर छ ग में सर्वप्रथम, तथागत बुद्ध एव बोधिसत्व बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष,धूप, दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया है । सामूहिक रूप से त्रिशरण, पंचशील, बुद्ध, धम्म, संघ की वंदना कर, आना पान सती ध्यान साधना की गई, भगवान बुद्ध और उनका धम्म ग्रंथ से एक पाठ का वाचन किया गया है । समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित कर उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में मुफ़्त में कोचिंग के साथ ही शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे बच्चों को संविधान में प्रदत्त अधिकार मिले और बुद्ध के पंचशील की का ज्ञान भी दिया जा रहा हैं । बाबा साहब ने कहा था हमारा समाज संविधान से मिले आरक्षण से शिक्षा प्राप्त कर नौकरी के क्षेत्र में और व्यापार में आगे बढ़ेगा और बुद्ध के दर्शन का लाभ लेने समाज को एकजुट होकर अपनी समस्याओं का समाधान करने बुद्ध विहार में जाकर अपना जीवन उच्च स्तर का बनाएगा इसके लिए प्रयास जारी रहेगा ।
धम्म पालन गाथा कर सभी ने मिलकर मैत्री भाव से समस्त प्राणियों के कल्याण एव सुखी जीवन के लिए मंगल कामना की, आज की उपस्थिति में,आयुष्मती मोतीमाला कोल्हेकर, डॉ रमेश कुमार सुख देवे, एडवोकेट ज्ञानेश्वर बावन गड़े, आयु दीनदयाल रायकर, आयु जी आर कामड़े, आयु विशाल कामडे, आयु रमेश कुमार टेंभुर्णिकर,आयु निलेश कांबले, आयु सुरेन्द्र कुमार कोल्हेकर, आयु ओ डी तिरपुड़े, आयु राजेन्द्र शेंडे और भी अनेक सदस्यों ने बुद्ध विहार में आकर धम्म का लाभ प्राप्त किया ।
 इस कार्यक्रम की जानकारी प्रेष विज्ञप्ति, इंजीनियर सी डी खोबरा गड़े राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार विभाग भारतीय बौद्ध महा सभा, द्वारा दी गई है ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article