जांजगीर-चांपा/धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट
05 नवंबर 2026
साइंस वाणी 05 नवंबर 2026
संवाददाता मणिकांत कुर्रे
* *जिले के सभी थाना/चौकियों क्षेत्र के बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रहेगी पुलिस की कड़ी निगरानी*
* *चौक-चौराहों एवं सराफा बाजारों में फिक्स पॉइंट पर पुलिस बल तैनात, लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर*
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। दिनांक 06 नवंबर 2026 को धनतेरस एवं 08 नवंबर 2026 को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान बाजारों में खरीदी-बिक्री एवं आम नागरिकों की आवाजाही बढ़ने को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की तैयारी की है।
*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रमुख चौक -चौराहों, बाजारों, सराफा दुकानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट निर्धारित कर पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी।पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बाजारों में चोरी, उठाईगिरी, जेबकटमारी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस जवान मुस्तैद रहेंगे।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
*अपील*
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाएं, खरीदारी के दौरान अपने सामान एवं वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा *पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर मोबाइल नंबर 9479193199 या डायल 112* को दें।
जांजगीर-चांपा पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण पर्व आयोजन के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।