-->
पखांजूर सिंगिंग स्टार पापिया ढाली गायन प्रतियोगिता में अव्वल

पखांजूर सिंगिंग स्टार पापिया ढाली गायन प्रतियोगिता में अव्वल

बसंत प्रधान जिला संवाददाता कांकेर


 "मानस संस्कृति" का मुख्य उद्देश्य अंचल में छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना ,अपनी संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनरुत्थान तथा उत्सव के साथ सामाजिक समरसता जैसे उद्देश्यों को लेकर श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान विकासखण्ड इकाई कोयलीबेड़ा कापसी परलकोट जिला कांकेर में आयोजित किया गया, मान. विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी जी ने कहा -"आंचलिक प्रतिभा सम्मान मानस संस्कृति की बहुत अच्छी पहल है, इससे हमारे ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा" उनके द्वारा सहर्ष मानस मंगल भवन मांग पर कहा गया आवश्यकता अनुरूप पूर्ति की जाएगी।
   गायन प्रतियोगिता के सुअवसर पर जिलाध्यक्ष श्री के. आर. गजबल्ला, गोवर्धन गजबल्ला, सांस्कृतिक संयोजक लक्ष्मीकान्त साहू, दिनेश साहू आलोक विश्वास,रंजीत कर, गणेश दास,नवीन कुंडु, शुभाशीष नाग,राजू लावत्रे,गोविंद बघेल,कमलेश केदावत, श्रीमती कावेरी विश्वास, चंदना सरकार,की गरिमामयी उपस्थिति में मां शारदे की पूजन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। अंचल के चयनित 15 प्रतिभागियों के मध्य हुए सुमधुर गीतों के सुर संग्राम में निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार प्रथम पापिया ढाली, द्वितीय प्रवीण हालदार,तृतीय अनुराग विश्वास को स्थान मिला। इस तरह विकासखंड में चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर होने वाले फायनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।विकासखंड कापसी (परलकोट) प्रतिष्ठान के सभी सम्माननीय जनों का उत्साह पूर्ण सहभागिता रहा है। मानस संस्कृति जिला कांकेर द्वारा फायनल कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी 15 प्रतिभागियों को VIP सदस्य बनाकर सिल्वर कार्ड प्रदान किया गया, ताकि उन्हे कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था उचित हो सके।श्रीमती भावना हड़प, प्रखर तिवारी, मयंक हड़प जी के द्वारा निर्णायक की महती भूमिका निभाया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिष्ठान के समस्त बंधुजनो का आत्मिक सहयोग रहा। प्रकाश साहू महासचिव के द्वारा सफल संचालन किया गया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article