-->
सामाजिक बहिष्कार एवं हत्या मामला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ : PUCL की पाँच सदस्यीय तथ्य-अन्वेषण टीम ने किया घटनास्थलों का दौरा ।

सामाजिक बहिष्कार एवं हत्या मामला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ : PUCL की पाँच सदस्यीय तथ्य-अन्वेषण टीम ने किया घटनास्थलों का दौरा ।



साइंस वाणी न्यूज (सारंगढ़ - बिलाईगढ़):- पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (PUCL), छत्तीसगढ़ राज्य समिति की पाँच सदस्यीय तथ्य-अन्वेषण टीम (Fact Finding Team) ने दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ग्राम दुल्लापुर निवासी विजय नारंग एवं उनके परिवार से संबंधित कथित सामाजिक बहिष्कार, उत्पीड़न, अवैध वसूली तथा 14 अक्टूबर 2026 की रात हुई हत्या की घटना के संदर्भ में क्षेत्र का दौरा कर तथ्य-अन्वेषण किया।
 इस दौरान टीम द्वारा संबंधित ग्राम एवं घटनाओं से जुड़े विभिन्न स्थानों का दौरा किया गया तथा मामले से संबंधित परिस्थितियों एवं उपलब्ध जानकारियों को समझने का प्रयास किया गया। टीम ने संबंधित लोगों से मुलाकात कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी एकत्रित की।
पूर्व में सामने आए सामाजिक बहिष्कार के एक अन्य मामले की भी जानकारी जुटाई

 इस तथ्य-अन्वेषण के दौरान टीम द्वारा पूर्व में सामने आए एक अन्य सामाजिक बहिष्कार के मामले के संबंध में भी संबंधित लोगों से मुलाकात की गई। यह मामला रंभावाई साहू एवं उनके परिवार द्वारा गुरु घासीदास की पूजा-अर्चना करने तथा जैतखाम की स्थापना किए जाने के कारण कथित सामाजिक बहिष्कार से संबंधित है।

 इस प्रकरण में पूर्व में शिकायत एवं कार्रवाई की मांग किए जाने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के संबंध में भी टीम ने संबंधित लोगों से मुलाकात कर नई जानकारियाँ एवं तथ्यों को संकलित किया।
 विस्तृत तथ्य-अन्वेषण रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाएगी

मामले से संबंधित कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों एवं तथ्यों का संकलन और परीक्षण अभी जारी है। तथ्य-अन्वेषण की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात टीम द्वारा दोनों प्रकरणों सहित प्राप्त जानकारियों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर PUCL छत्तीसगढ़ राज्य समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद समिति द्वारा आवश्यक आगामी कार्रवाई के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

लखन सुबोध
सामाजिक बहिष्कार एवं हत्या मामला,
जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
तथ्य-अन्वेषण टीम (FF Team) लीडर ने दिनांक : 2 नवंबर 2026 बिलासपुर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

संवाददाता - ब्यूरो रिपोर्ट सारंगढ़ - बिलाईगढ़,साइंस वाणी न्यूज।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article