सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गाली-गलौज की रंजिश में हत्या की नीयत से घातक हमला कर हत्या करने वाले आरोपी सहित विधि से संघर्षरत बालक को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार



गाली-गलौज की रंजिश में हत्या की नीयत से घातक हमला कर हत्या करने वाले आरोपी सहित विधि से संघर्षरत बालक को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार
            थाना सक्ती पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए गाली-गलौज की रंजिश के चलते हत्या की नीयत से घातक हमला कर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

*आरोपियों का विवरण :*

1. मोहनीश कुमार कर्मवीर, पिता करन सिंह कर्मवीर, उम्र 37 वर्ष,
निवासी – मसनियाकला, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)
2. एक विधि से संघर्षरत बालक
मामले का संक्षिप्त विवरण 
दिनांक 03.02.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सक्ती से सूचना प्राप्त हुई कि सम्मे लाल श्रीवास, पिता लहाराम श्रीवास, निवासी मसनियाकला, थाना सक्ती, को धारदार हथियार से गंभीर चोटें आने के कारण उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उन्हें उच्च उपचार हेतु रिफर किया गया। इस संबंध में अस्पताल मेमो/तहरीर प्राप्त होने पर थाना सक्ती पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही प्रारंभ की गई।
अस्पताल मेमो की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा ग्राम मसनियाकला पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं प्रकरण के प्रार्थी टीकाराम श्रीवास से पूछताछ कर कथन लिया गया। प्रार्थी ने बताया कि रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के अंदर घुसकर हत्या की नीयत से धारदार हथियार से सम्मे लाल श्रीवास के सिर, गला, माथा एवं शरीर के अन्य भागों पर प्राणघातक वार किए गए थे। घायल को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सक्ती तथा तत्पश्चात शासकीय अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।
            प्रथम दृष्टया प्रकरण में धारा 103(1), 332(बी) BNS का अपराध घटित होना पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों—
पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.),
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस की त्वरित कार्यवाही :*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई मौके पर साइबर यूनिट प्रभारी अमित सिंग, डॉग हेंडर प्रभारी सुनील गुप्ता एवं एफएसएल टीम प्रभारी को तलब कर घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, मृतक के घर के आसपास आने-जाने के मार्गों का अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हेतु लगातार पतासाजी की गई। सक्रिय मुखबिर तंत्र को भी लगाया गया।
                   जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि घटना की रात दो अज्ञात व्यक्ति मृतक के घर के आसपास रेकी करते हुए देखे गए थे। संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि दो व्यक्ति घटना के बाद गांव से फरार हैं। निरंतर प्रयास एवं सघन खोजबीन के दौरान दोनों संदिग्धों के मसनियाकला पहाड़ी क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 02.02.2026 को आरोपी मोहनीश कुमार कर्मवीर पहाड़ से लकड़ी काटकर लौट रहा था, तभी मृतक सम्मे लाल श्रीवास द्वारा उसे एवं उसके परिवार को अश्लील गालियाँ दी गईं, जिससे वह आक्रोशित हो गया। इसी रंजिश में उसने गांव के एक अन्य लड़के (विधि से संघर्षरत बालक) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और रात्रि में मृतक के घर में घुसकर टांगी से 6–7 बार प्राणघातक वार कर हत्या कर दी। 

*जप्ती एवं गिरफ्तारी :*

आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी, घटना के समय पहना गया काले रंग का लोवर (खून लगा हुआ) तथा विधि से संघर्षरत बालक द्वारा उपयोग किया गया मोबाइल फोन गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी मोहनीश कुमार कर्मवीर को दिनांक 04.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया एवं उसके परिजनों को सूचना दी गई। विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि प्रपत्र तैयार कर वचन पत्र भरवाते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल थाना प्रभारी सक्ती, साइबर प्रभारी अमित सिंग के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, उपेन्द्र यादव, चित्रागंद चन्द्रा, प्रधान आरक्षक-शब्बीर मेमन, प्रेम सिदार, प्रेम राठौर,विनोद कंवर, सुनील गुप्ता(डॉग एस्कॉर्ट कोरबा)आरक्षक प्रमोद खाखा, योगेश राठौर, ब्रजसेन लहरे, महासिंह सिदार तथा थाना सक्ती के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मसनियाकला हत्याकांड में दो संदिग्ध गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

सक्ती। सक्ती ज़िले के मसनियाकला गांव में हुई सनसनीखेज़ हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। ज्ञात हो कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर समय लाल श्रीवास (43 वर्ष) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच हुई। मृतक के बेटे ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और पड़ोसियों को सूचना दी। बाद में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल सक्ती ले जाया गया डॉक्टरों ने स्तिथि को देखते हुए, जांजगीर जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहाँ डॉक्टरों ने समय लाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती एसएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा एवं थाना प्रभारी लखन लाल पटेल पुलिस टीम को निर्देशित कर मौके जाँच कर उचित कार्यवाही करने।सुबह पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के ...

भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी शराब रेड कार्रवाई — मुरा व कुर्रुभांठा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी पकड़े गए

      रायगढ़, 2 फरवरी । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 02.02.2026 को थाना भूपदेवपुर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मुरा, कुर्रुभांठा एवं जामपाली क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर एक साथ रेड कार्रवाई की। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने पहले ग्राम मुरा में घेराबंदी कर दबिश दी, जहां राम सिंह सिदार पिता मतवार सिदार उम्र 65 वर्ष निवासी मुरा अवैध महुआ शराब बनाने की तैयारी करते पाया गया। मौके पर मौजूद महुआ लाहन की बोरियों को नष्ट किया गया तथा तैयार शराब (3 लीटर महुआ) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया।       इसी क्रम में दूसरी रेड कार्रवाई के दौरान कुर्रुभांठा चौक मेन रोड पर आरोपी भोलेशंकर राठिया पिता धरम सिंह राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी कुर्रुभांठा को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34-2 एवं 59-क आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला कायम कर आरोपित को ...

नवापारा से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

     रायगढ़, 31 जनवरी। घरघोड़ा पुलिस ने नवापारा से हुई ट्रेक्टर चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।     मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी को ट्रेक्टर मालिक संजय सिन्हा पिता स्व. भागवत प्रसाद सिन्हा उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 06 नवापारा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 27–28 जनवरी की रात उसके घर के सामने खड़ा ट्रेक्टर वाहन क्र. CG-13-BB-2313 इंजन व ट्रॉली सहित अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चार संदिग्ध दिखाई दिए। उनके हुलिए की जानकारी मुखबिरों को दी गई।            इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्थानीय ढाबा के पास ट्रॉली बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। तत्काल दबि...