सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भटगांव में महिला बाल विकास की सुपरवाइजर ने शिकायतकर्ता को घर जाकर दी धमकी एक सुपरवाइजर, कई शिकायतें, कोई कार्रवाई नहीं!




सरसींवा (सारंगढ़–बिलाईगढ़) :- क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की भटगांव परियोजना एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। धोबनी सेक्टर में पदस्थ सुपरवाइजर सुरतिया खरे पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता को धमकाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली करने और शिकायतों को दबाने के आरोपों से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। धोबनी निवासी कांग्रेस के नवयुवक नेता रोहित ने 12 जनवरी को जिला कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गरम भोजन योजना के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रति केंद्र 200–200 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के अगले ही दिन 14 जनवरी की सुबह लगभग 7 से 8 बजे के बीच सुपरवाइजर सुरतिया खरे अपने पति के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचीं और कथित रूप से उसे डराने-धमकाने लगीं। पीड़ित के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम की सूचना उन्होंने उसी समय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दे दी थी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस और कठोर कार्रवाई नजर नहीं आई है।


सुरतिया खरे के विरुद्ध हुए है कई शिकायत -

                         भटगांव परियोजना कार्यालय ने केवल औपचारिकता निभाते हुए सुरतिया खरे को धोबनी सेक्टर से हटाकर उसी परियोजना के सलोनीकला सेक्टर में अस्थायी रूप से भेज दिया, जिससे मामला और भड़क गया। 23 जनवरी को सलोनीकला सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी भटगांव को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया कि वे सुरतिया खरे को अपने क्षेत्र में पदस्थ नहीं कराना चाहतीं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इससे पहले जब वे भटगांव सेक्टर में पदस्थ थीं तब भी गरम भोजन योजना के नाम पर सभी कार्यकर्ताओं से 200–200 रुपये वसूले जाने की शिकायतें हुई थीं, साथ ही उनके पति द्वारा गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए थे। इन्हीं शिकायतों के बाद उन्हें भटगगांव से हटाकर धोबनी भेजा गया था और अब धोबनी में भी शिकायत सामने आने के बाद सलोनीकला भेज दिया गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने समस्या को दबाने की कोशिश बताया है।


विभाग के अधिकारी भी संदेह के घेरे मे -

        इस पूरे मामले से यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिर बार-बार शिकायतों के बावजूद सुपरवाइजर के खिलाफ केवल सेक्टर बदलने जैसी हल्की कार्रवाई क्यों की जा रही है। क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि सुरतिया खरे को परियोजना कार्यालय का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उनके विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई से बचा जा रहा है। यदि आरोप सही हैं तो केवल एक सुपरवाइजर ही नहीं, बल्कि परियोजना स्तर पर बैठे जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में आती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि गरम भोजन जैसी संवेदनशील योजना में यदि इस तरह अवैध वसूली और दबाव का खेल चल रहा है तो संभव है कि जिले के अन्य सेक्टरों में भी यही स्थिति हो। अब निगाहें जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग पर टिकी हैं कि वे इस गंभीर प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर वास्तविक कार्रवाई करते हैं या फिर इसे भी फाइलों में दबा दिया जाएगा?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मसनियाकला हत्याकांड में दो संदिग्ध गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

सक्ती। सक्ती ज़िले के मसनियाकला गांव में हुई सनसनीखेज़ हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। ज्ञात हो कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर समय लाल श्रीवास (43 वर्ष) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच हुई। मृतक के बेटे ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और पड़ोसियों को सूचना दी। बाद में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल सक्ती ले जाया गया डॉक्टरों ने स्तिथि को देखते हुए, जांजगीर जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहाँ डॉक्टरों ने समय लाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती एसएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा एवं थाना प्रभारी लखन लाल पटेल पुलिस टीम को निर्देशित कर मौके जाँच कर उचित कार्यवाही करने।सुबह पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के ...

भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी शराब रेड कार्रवाई — मुरा व कुर्रुभांठा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी पकड़े गए

      रायगढ़, 2 फरवरी । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 02.02.2026 को थाना भूपदेवपुर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मुरा, कुर्रुभांठा एवं जामपाली क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर एक साथ रेड कार्रवाई की। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने पहले ग्राम मुरा में घेराबंदी कर दबिश दी, जहां राम सिंह सिदार पिता मतवार सिदार उम्र 65 वर्ष निवासी मुरा अवैध महुआ शराब बनाने की तैयारी करते पाया गया। मौके पर मौजूद महुआ लाहन की बोरियों को नष्ट किया गया तथा तैयार शराब (3 लीटर महुआ) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया।       इसी क्रम में दूसरी रेड कार्रवाई के दौरान कुर्रुभांठा चौक मेन रोड पर आरोपी भोलेशंकर राठिया पिता धरम सिंह राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी कुर्रुभांठा को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34-2 एवं 59-क आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला कायम कर आरोपित को ...

नवापारा से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

     रायगढ़, 31 जनवरी। घरघोड़ा पुलिस ने नवापारा से हुई ट्रेक्टर चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।     मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी को ट्रेक्टर मालिक संजय सिन्हा पिता स्व. भागवत प्रसाद सिन्हा उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 06 नवापारा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 27–28 जनवरी की रात उसके घर के सामने खड़ा ट्रेक्टर वाहन क्र. CG-13-BB-2313 इंजन व ट्रॉली सहित अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चार संदिग्ध दिखाई दिए। उनके हुलिए की जानकारी मुखबिरों को दी गई।            इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्थानीय ढाबा के पास ट्रॉली बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। तत्काल दबि...