सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पीएमश्री शासकीय नटवर विद्यालय रायगढ़ में परिपूर्णता जांच, शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष फोकस**कलेक्टर के निर्देश पर पीएमश्री नटवर विद्यालय में शैक्षणिक व प्रबंधन व्यवस्थाओं की सघन जांच:-*शैक्षणिक एवं प्रबंधन मानकों की हुई विस्तृत समीक्षा,छात्रहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश



साइंस वाणी न्यूज़ रायगढ़ प्राप्त जानकारी के अनुसार:- रायगढ़, 4 फरवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.वी.राव के मार्गदर्शन में आज पीएमश्री शासकीय नटवर विद्यालय रायगढ़ में पीएमश्री योजना के अंतर्गत विद्यालय की परिपूर्णता जांच एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  
           निरीक्षण के दौरान विद्यालय की हिंदी माध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम की प्रथम एवं द्वितीय पाली का अवलोकन किया गया। कक्षा संचालन, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालयी वातावरण का सूक्ष्म परीक्षण करने के उपरांत दोनों पालियों के शिक्षकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नोडल अधिकारी पीएमश्री विद्यालय एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री डी.पी.पटेल ने बताया कि समीक्षा बैठक में पीएमश्री विद्यालय परिपूर्णता के आठ प्रमुख बिंदुओं के साथ-साथ प्रबंधन एवं वित्तीय परिपूर्णता पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें विद्यालय की भौतिक अधोसंरचना जैसे भवन, कक्ष, फर्नीचर एवं मूलभूत सुविधाएं, शैक्षणिक परिवेश, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं शैक्षणिक परिणाम, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था, दस्तावेज एवं अभिलेख संधारण, समावेशी शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था तथा नवाचार आधारित शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन एवं वित्तीय व्यवस्था के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रियता, शासन से प्राप्त अनुदान राशि का नियमानुसार एवं पारदर्शी उपयोग, वित्तीय अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण तथा समयबद्ध वित्तीय क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।  
            निरीक्षण के दौरान छात्रहित से संबंधित योजनाओं की भी विशेष समीक्षा की गई, जिसमें छात्रवृत्ति योजनाएं, आधार सत्यापन, पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, साइकिल वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। छात्रहित के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। भोजन की गुणवत्ता, पोषण स्तर, स्वच्छता, नियमितता, समय पर वितरण तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा करते हुए योजना के सुचारु, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन हेतु निर्देश दिए गए।
          नोडल अधिकारी डी. पी. पटेल द्वारा शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत निर्धारित सभी शैक्षणिक, भौतिक, प्रबंधन एवं वित्तीय मानकों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करते हुए विद्यालय को पूर्ण रूप से परिपूर्ण बनाया जाए, ताकि प्रत्येक योजना का लाभ समयबद्ध रूप से सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंच सके। इस अवसर पर पीएमश्री शासकीय नटवर विद्यालय रायगढ़ के प्राचार्य श्री दिनेश अग्रवाल एवं सीएसी श्री जाफरी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने छात्रहित, पोषणयुक्त शिक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

हेमंत कुमार टंडन 
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़ छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मसनियाकला हत्याकांड में दो संदिग्ध गिरफ्तार, एक नाबालिग शामिल

सक्ती। सक्ती ज़िले के मसनियाकला गांव में हुई सनसनीखेज़ हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। ज्ञात हो कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर समय लाल श्रीवास (43 वर्ष) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात रात लगभग 12 से 1 बजे के बीच हुई। मृतक के बेटे ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और पड़ोसियों को सूचना दी। बाद में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल सक्ती ले जाया गया डॉक्टरों ने स्तिथि को देखते हुए, जांजगीर जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहाँ डॉक्टरों ने समय लाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती एसएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा एवं थाना प्रभारी लखन लाल पटेल पुलिस टीम को निर्देशित कर मौके जाँच कर उचित कार्यवाही करने।सुबह पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के ...

भूपदेवपुर पुलिस की दोहरी शराब रेड कार्रवाई — मुरा व कुर्रुभांठा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी पकड़े गए

      रायगढ़, 2 फरवरी । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में आज दिनांक 02.02.2026 को थाना भूपदेवपुर के थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मुरा, कुर्रुभांठा एवं जामपाली क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर एक साथ रेड कार्रवाई की। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी पर पुलिस ने पहले ग्राम मुरा में घेराबंदी कर दबिश दी, जहां राम सिंह सिदार पिता मतवार सिदार उम्र 65 वर्ष निवासी मुरा अवैध महुआ शराब बनाने की तैयारी करते पाया गया। मौके पर मौजूद महुआ लाहन की बोरियों को नष्ट किया गया तथा तैयार शराब (3 लीटर महुआ) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत प्रकरण दर्ज किया गया।       इसी क्रम में दूसरी रेड कार्रवाई के दौरान कुर्रुभांठा चौक मेन रोड पर आरोपी भोलेशंकर राठिया पिता धरम सिंह राठिया उम्र 32 वर्ष निवासी कुर्रुभांठा को पकड़कर उसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34-2 एवं 59-क आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला कायम कर आरोपित को ...

नवापारा से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल

     रायगढ़, 31 जनवरी। घरघोड़ा पुलिस ने नवापारा से हुई ट्रेक्टर चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।     मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी को ट्रेक्टर मालिक संजय सिन्हा पिता स्व. भागवत प्रसाद सिन्हा उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 06 नवापारा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 27–28 जनवरी की रात उसके घर के सामने खड़ा ट्रेक्टर वाहन क्र. CG-13-BB-2313 इंजन व ट्रॉली सहित अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चार संदिग्ध दिखाई दिए। उनके हुलिए की जानकारी मुखबिरों को दी गई।            इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्थानीय ढाबा के पास ट्रॉली बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। तत्काल दबि...